ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जिस ट्रेन में लगी आग उसके मोटर कोच से शराब की बोतलें बरामद, देखकर जांच अधिकारी भी रह गये हैरान

JAMUI: लखीसराय में मेमू ट्रेन के जले कोच में लगे मोटर कोच से जांच के दौरान शराब की बोतल मिली है। किऊल में खड़ी पटना-जसीडीह मेमू गाड़ी के जली महिला कोच से सटे मोटर कोच में शराब क

 जिस ट्रेन में लगी आग उसके मोटर कोच से शराब की बोतलें बरामद, देखकर जांच अधिकारी भी रह गये हैरान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: लखीसराय में मेमू ट्रेन के जले कोच में लगे मोटर कोच से जांच के दौरान शराब की बोतल मिली है। किऊल में खड़ी पटना-जसीडीह मेमू गाड़ी के जली महिला कोच से सटे मोटर कोच में शराब की बोतल मिलने से अधिकारी भी हैरान रह गये। 


रेलवे के अधिकारियों को जांच के दौरान शराब की बोतल मिला। महिला कोच से ही सटे मोटर कोच जो आग लगने से पूरी तरह जल चुकी है। मेमू कार शेड में जब जली कोच लाया गया और जांच की गई तो जिस जगह पर मोटर रखा हुआ है उस जगह पर शराब की खाली बोतल भी पाई गई। जिसे देखकर जांच करने वाले अधिकारी भी आश्चर्यचकित हो गये। इसके अलावे मेमू कारशेड में रखी एक अन्य मेमू गाड़ी के मोटरकोच में शराब के खाली कार्टन का टुकड़ा पाया गया है। 


मिली जानकारी अनुसार शेड में आए मेमू गाड़ी के मोटर कोच का ताला लगा हुआ रहता है जिसमें लॉक लगा रहता है। हालांकि कुछ अधिकारियों का संदेह है कि शराब तस्कर डीडीयू से जो मेमूगाड़ी पटना होते हुए झाझा आती है उस गाड़ी में शराब तस्कर मोटरकोच में शराब तस्करी करते है। लेकिन मोटरकोच में लॉक लगा रहता है तो फिर शराब तस्कर उस कोच में शराब कैसे रखता है। इधर मेमूकारशेड के वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि इससे पूर्व भी जब रख- रखाव के लिए पटना से आने वाली मेमू गाड़ी के कोच मेमूकार शेड में पहुंचा है तो उसमें भी शराब का कार्टून पाया गया है जिसको लेकर रेलवे के वरीय पदाधिकारी से आरपीएफ कमांटेंड को भी सूचना दिया गया। 


फिलहाल दानापुर डिवीजन के रेलवे एडीआरएम अनुपम कुमार चंदन कुमार वरीय मंडल विद्युत अभियंता से मिली जानकारी पर भी बारिकी से जांच कर रहे हैं। मौके पर आरपीएफ एसी हरेराम नारायण, स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी, टीआई रवि गुप्ता सहित मेमूकार शेड के अधिकारी एवं दानापुर डिवीजन, हाजीपुर जोन के भी कई अधिकारी मौजूद रहे।




टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता