ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

JDU विधायक की गाड़ी का जबरदस्त एक्सीडेंट, चुनाव प्रचार के लिए जा रहा था काफिला

JAMUI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. JDU विधायक की गाड़ी का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया है. हालांकि इस हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए. इस घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच

JDU विधायक की गाड़ी का जबरदस्त एक्सीडेंट, चुनाव प्रचार के लिए जा रहा था काफिला
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. JDU विधायक की गाड़ी का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया है. हालांकि इस हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए. इस घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है. 




हादसा जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत कवरवा मोड़ चरवाहा विद्यालय गेट के सामने हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक राजकुमार सिंह अपने काफिले के साथ तारापुर उप विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार करने जा रहे थे. तभी रास्ते में अचानक गाड़ी एक दूसरे से टकरा गया जिससे बड़ा सड़क हादसा हो गया. 


विधायक राजकुमार सिंह की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उनके पीछे दो और गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए. विधायक ने बताया कि आज तारापुर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपने काफिला के साथ प्रचार करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में शामिल होने जा रहे थे, तभी कवारवा मोर चरवाहा विद्यालय के पास अचानक स्कॉर्पियो वाले ने ब्रेक लगा दिया जिससे सभी गाड़ियां एक दूसरे में टकरा गई. 


इस हादसे में विधायक राजकुमार सिंह के गाड़ी सहित तीन गाड़ियां बुरी तरह से क्षति हो गई. उन्होंने कहा कि अगर गाड़ी का एयर बैग नहीं खुलता तो यह बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. किस्मत अच्छी थी कि गाड़ी का एयर बैग खुल गया जिससे बड़ा हादसा टल गया और वह बाल-बाल बच गए. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता