ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

जमुई सदर अस्पताल में DM का छापा, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों का वेतन रोका, सिविल सर्जन की लगाई क्लास

JAMUI: जमुई डीएम राकेश कुमार आज अचानक देर शाम सदर अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर उन्होंने रोस्टर की मांग की। ऑन ड्यूटी डॉक्टर मौजूद नहीं रहने पर वे भड़क गए। उस वक्त सीए

जमुई सदर अस्पताल में DM का छापा, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों का वेतन रोका, सिविल सर्जन की लगाई क्लास
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई डीएम राकेश कुमार आज अचानक देर शाम सदर अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर उन्होंने रोस्टर की मांग की। ऑन ड्यूटी डॉक्टर मौजूद नहीं रहने पर वे भड़क गए। उस वक्त सीएस महेंद्र प्रताप भी मौजूद थे। डीएम ने ड्यूटी से गायब डॉक्टरों का वेतन रोक दिया। 


जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से अस्पताल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। डीएम ने जब रोस्टर देखा तो कई डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। अस्पताल से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई का निर्देश देते हुए वे सिविल सर्जन नौशाद अहमद पर भड़क गए। डीएम राकेश कुमार ने गायब डॉक्टरों के वेतन पर रोक लगा दी। 


बता दें आए दिन सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था का वीडियो वायरल होता रहता है। लेकिन अस्पताल प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगती। अब देखना लाजिमी होगा की डीएम के इस कारवाई के बाद अस्पताल की व्यवस्था में सुधार होता है या नहीं। 


फिलहाल डीएम राकेश कुमार ने सिविल सर्जन के साथ-साथ सदर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों की कड़ी फटकार लगाई है और कहा की अगर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कारवाई के लिए तैयार रहें।

जमुई सदर अस्पताल में DM का छापा, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों का वेतन रोका, सिविल सर्जन की लगाई क्लास


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता