ब्रेकिंग
PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसमहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकापुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP ने 4 थानों में तैनात किए नए थानेदार, एक SHO लाइन हाजिरभरत तिवारी एनकाउंटर पर RJD ने बोला हमला, डॉ. संजीव ने कहा..बकैती से सरकार नहीं चलतीबिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफPM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसमहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकापुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP ने 4 थानों में तैनात किए नए थानेदार, एक SHO लाइन हाजिरभरत तिवारी एनकाउंटर पर RJD ने बोला हमला, डॉ. संजीव ने कहा..बकैती से सरकार नहीं चलतीबिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफ

Bihar news : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दर्दनाक हादसा, दो भाइयों की मौत; शादी की खुशियां मातम में बदली

जमुई में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। शादी की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं।

 Bihar news : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दर्दनाक हादसा, दो भाइयों की मौत; शादी की खुशियां मातम में बदली
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

 Bihar news : जमुई जिले के खैरा–सोनो मुख्य मार्ग पर मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि लगभग 3 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हरदी मोह के पास हुई इस दुर्घटना में तेज रफ्तार फल लदे पिकअप वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसे में मृतकों की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव निवासी सुरेंद्र रावत के 45 वर्षीय पुत्र कैलाश रावत और शिवकुमार रावत के 40 वर्षीय पुत्र मंटू रावत के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक की पहचान जितेंद्र रावत के 24 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जिसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


जानकारी के अनुसार, तीनों युवक खैरा थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। मिथलेश रावत की पुत्री की शादी में शामिल होकर उन्होंने देर रात भोजन किया और फिर बाइक से अपने गांव सेवा लौट रहे थे। बाइक सौरभ कुमार चला रहा था, जबकि कैलाश रावत और मंटू रावत पीछे बैठे हुए थे।


बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक हरदी मोह के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार फल लदे पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार कैलाश रावत तथा मंटू रावत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सौरभ कुमार हेलमेट पहने हुए था, जिससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों मृतकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सौरभ कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है।


घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही वाहन चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन तेज रफ्तार में था और चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाया, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।


इस भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक उत्सव का माहौल था, वहां अब चीख-पुकार और रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और सड़क पर बढ़ती लापरवाही और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।वहीं सदर अस्पताल परिसर में भी बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जहां मृतकों के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ देखी गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।