ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

जमुई में बड़ा फेरबदल, कई थानाध्यक्ष और एसआई बदले गए

जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिले के कई थानाध्यक्षों समेत SI और ASI का तबादला किया गया।

bihar
पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया। इस दौरान जिले के कई थाना अध्यक्षों के साथ-साथ कई सब-इंस्पेक्टर  एवं असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर  का तबादला सुनिश्चित किया गया। एसपी के इस निर्णय को जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


 जारी आदेश के अनुसार पु०नि० राकेश कुमार को चकाई थाना अध्यक्ष के पद से हटाकर पर्यवेक्षी पदाधिकारी, जमुई बनाया गया है, जबकि पु०नि० सर्वजीत कुमार को खैरा से स्थानांतरित कर चकाई थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पु०नि० विकास कुमार को मलयपुर थाना से स्थानांतरित कर सिकंदरा थाना की कमान सौंपी गई है। उनके स्थान पर पु०अ०नि० शेखर सौरभ को मलयपुर थाना अध्यक्ष बनाया गया है। इसी क्रम में पु०अ०नि० पंकज कुमार को सिकंदरा से सोनो थाना भेजा गया है। 


खैरा थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० रूपेश कुमार को लघुआड़ थाना अध्यक्ष बनाया गया, जबकि लघुआड़ थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० उपेंद्र कुमार पाठक को खैरा थाना भेजा गया है। झाझा थाना में तैनात पु०अ०नि० विपिन चन्द्र पाल्टा चौधरी को गरही थाना अध्यक्ष बनाया गया है और गरही थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० अनिरुद्ध कुमार को झाझा थाना भेजा गया है। 


इसके अलावा सिमुलतला थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० धनंजय कुमार को जमुई थाना स्थानांतरित किया गया है, जबकि सोनो थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० रूबी कुमारी-2 को सिमुलतला थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी विश्वजीत दयाल ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नई पदस्थापना स्थल पर शीघ्र योगदान देकर विधि-व्यवस्था को और मजबूत करें। पुलिस प्रशासन के इस कदम से जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें