ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

जमुई में ओवरहेड तार की खराबी से रेल परिचालन प्रभावित, वंदे भारत समेत दो प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट

जमुई के पास किऊल-झाझा रेलखंड पर ओवरहेड तार में तकनीकी खराबी से वंदे भारत एक्सप्रेस और बक्सर-टाटानगर सुपरफास्ट ट्रेन घंटों लेट हो गईं। रेलवे ने मरम्मत के बाद परिचालन सामान्य होने की जानकारी दी।

बिहार न्यूज
यात्रियों को हुई भारी परेशानी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के किऊल-झाझा रेलखंड पर मंगलवार को मननपुर और जमुई स्टेशन के बीच ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार में तकनीकी खराबी आने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया। इसके चलते पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और बक्सर-टाटानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से काफी देर से चलीं। अचानक आई इस तकनीकी समस्या के कारण यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा और उनकी यात्रा भी प्रभावित हुई।


जानकारी के अनुसार, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई स्टेशन पर निर्धारित आगमन समय सुबह 9:50 बजे था। हालांकि, ओएचई में खराबी के कारण ट्रेन को किऊल स्टेशन पर रोकना पड़ा। तकनीकी समस्या दूर होने के बाद ट्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 11:24 बजे जमुई पहुंची।


वहीं, बक्सर-टाटानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का जमुई स्टेशन पर निर्धारित आगमन समय सुबह 9:25 बजे था। ओवरहेड तार में खराबी के कारण यह ट्रेन मननपुर स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही और लगभग दो घंटे की देरी से सुबह 11:30 बजे जमुई स्टेशन पहुंच सकी।


ट्रेनों के लंबे समय तक रुके रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों की आगे की यात्रा प्रभावित हुई, जबकि कुछ लोग अपने जरूरी कार्यों के लिए समय पर नहीं पहुंच सके। स्टेशन पर यात्रियों में देरी को लेकर बेचैनी और नाराजगी भी देखने को मिली।


तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ओवरहेड विद्युत तार का निरीक्षण कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया। आवश्यक तकनीकी सुधार के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गई और धीरे-धीरे रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया। इसके बाद प्रभावित ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हुआ।


जमुई स्टेशन मास्टर नीतीश कुमार ने बताया कि डाउन लाइन के ओवरहेड विद्युत तार में तकनीकी खराबी आने के कारण दोनों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा कि रेलवे की तकनीकी टीम ने समय रहते समस्या का समाधान कर दिया, जिसके बाद रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह सामान्य हो गया है।


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में ऐसी तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए ओवरहेड विद्युत प्रणाली की नियमित निगरानी और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता