ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

जमुई में वज्रपात से 3 की मौत, युवक और दंपती की मौत से परिजनों के बीच कोहराम

JAMUI: जमुई में वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई है। युवक समेत पति-पत्नी की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पहली घटना चकाई थाना क्षेत्र के बरमोरिया गांव में हुई है जहां मवेशी चरा रहे युवक

जमुई में वज्रपात से 3 की मौत, युवक और दंपती की मौत से परिजनों के बीच कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई है। युवक समेत पति-पत्नी की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पहली घटना चकाई थाना क्षेत्र के बरमोरिया गांव में हुई है जहां मवेशी चरा रहे युवक पर ठनका गिर गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान बरमोरिया गांव निवासी मनोरम मरांडी के 14 वर्षीय पुत्र अमित मरांडी के रूप में की गई है।


बताया जाता है कि मृतक अमित मरांडी गुरुवार की शाम घर के समीप मैदान में मवेशी चरा रहा था।इसी दौरान हल्की बारिश के साथ वज्रपात हो गई।जिसकी चपेट में आने से युवक वज्रपात की चपेट में आ गया। परिजनों के द्वारा युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।


वही दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के  कुंदरी संकुरा गांव में हरला इलाके में खेत में मूंग तोड़ रही पति पत्नी की मौत बज्रपात की चपेट में आने से हो गई।मृतक की पहचान केवल मंडल और कुसुम देवी के रूप ने हुई है।


जानकारी के अनुसार पति और पत्नी एक साथ मूंग तोड़ने के लिए खेत गए हुए थे।तभी देर शाम घर नही लौटने पर परिजनों के द्वारा परिजनों के द्वारा उसे ढूंढते हुए खेत की ओर गए। जहां खेत में दोनो का शव पाया गया।जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही दोनों घटना के बाद शव को जमुई सदर अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता