ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जमुई की बेटी ने 12,500 फिट की चढ़ाई कर फहराया तिरंगा, देश का बढ़ाया मान

JAMUI : कहते हैं अगर हौसला बुलंद हो तो आसमान को भी छूने का मौका मिल सकता है यह साबित कर दिया है जमुई की बेटी ने. बरहट प्रखंड स्थित मलयपुर पंचायत के टेगहरा गांव की बेटी निशु सिंह ने

जमुई की बेटी ने 12,500 फिट की चढ़ाई कर फहराया तिरंगा, देश का बढ़ाया मान
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : कहते हैं अगर हौसला बुलंद हो तो आसमान को भी छूने का मौका मिल सकता है यह साबित कर दिया है जमुई की बेटी ने. बरहट प्रखंड स्थित मलयपुर पंचायत के टेगहरा गांव की बेटी निशु सिंह ने वाइल्ड सोल एडवेंचर के तहत उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गोविंद वन्यजीव केदारकट अभयारण्य स्थित स्नो ट्रैक, जो 300  मीटर यानी 12,500 फीट की ऊंचाई पर  2 दिन में चढ़ाई कर तिरंगा फहराया और 20 किलोमीटर बर्फीली पहाड़ी में दूरी तय की. 


इससे पहले भी निशु ने अब तक 10 पर्वत पर चढ़कर देश के साथ-साथ जमुई जिले का भी नाम रोशन किया है. निशु अपने साथ-साथ लोगों की टीम में बिहार के नालंदा जिले के अभिषेक रंजना, प्रिया रानी, अपर्णा सिन्हा को माउंटिंग सिखाने साथ ले गई थी. इससे पहले भी निशू ने लद्दाख की 21,720 फिट ऊंचाई में से 18,500 फीट ऊंचाई पर 5 दिन में चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था और विश्व में जमुई का नाम रोशन किया था. 


निशु ने 2014 में नेशनल सर्विस सिक्योरिटी द्वारा गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया है. 2019 में समाजसेवा और पौधारोपण जैसे कार्य कर प्रेरणा दूत अवार्ड अपने नाम किया. नीशु 29 जुलाई 2019 को शिमला में 45 किलो मीटर ऊंची पहाड़ की चोटी को महज 5 घंटे में तय किया था और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का बैनर लहराया था. साधारण परिवार से आने वाली निशु सिंह को कई बार इन सबके लिए रुकावट आई लेकिन उसने आखिरी क्षण तक हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहीं.


नीशु ने बताया कि उसे काफी खुशी है, उसे इसकी प्रेरणा अपने कोचनूर अली और विपिन सैनी एवं पिता विपिन कुमार सिंह, बड़े पापा अनिल सिंह, सुनील सिंह से मिलती है. उसने कहा कि इनका सदा सहयोग रहा है जिस कारण आज वह इस मुकाम को हासिल कर सकी है. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता