ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

जमुई की पहली महिला DM अभिलाष शर्मा ने संभाला पदभार, बोलीं..जिले के अधूरे कामों को करेंगे पूरा

JAMUI: अभिलाष शर्मा ने आज जमुई की पहली महिला DM का पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद अभिलाष शर्मा ने कहा कि जो भी अधूरे काम होंगे उसे पूरा करेंगे। जमुई समाहरणालय परिसद में बु

जमुई की पहली महिला DM अभिलाष शर्मा ने संभाला पदभार, बोलीं..जिले के अधूरे कामों को करेंगे पूरा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: अभिलाष शर्मा ने आज जमुई की पहली महिला DM का पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद अभिलाष शर्मा ने कहा कि जो भी अधूरे काम होंगे उसे पूरा करेंगे। जमुई समाहरणालय परिसद में बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी अभिलाष शर्मा ने बतौर डीएम अपना प्रदभार ग्रहण किया। 


वर्तमान डीएम राकेश कुमार ने नवनियुक्त डीएम अभिलाषा शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर पदभार ग्रहण कराया और पूरा प्रभार सौंपा। जमुई जिला के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी महिला आईएएस अधिकारी को जिले के डीएम के रूप में पदस्थापित किया गया है। नए डीएम के पदभार संभालते ही उन्होंने वहां मौजूद पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। 


नई डीएम अभिलाष शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतरना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। जिले में पहली महिला डीएम पदस्थापित किए जाने के सवाल पर कहां की जिले की पहली महिला डीएम बनना एक अलग चुनौती और जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है। 


एक महिला डीएम होने के नाते हमारा हर संभव प्रयास होगा कि महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण, बच्चों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतराना और जिले वासियों की उम्मीद पर खड़ा उतरना। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर एक ऐसा सिस्टम बनाया जाए ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। 


जिले में विकास कार्यों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए कारगर प्रयास किया जाएगा। जिससे सभी जिलेवासियों के हित की रक्षा की जा सके। वही यह भी कहा कि वर्तमान डीएम राकेश कुमार के जिला में बेहतर कार्य किए होंगे। उनके कार्यकाल में जो अधूरे काम रह गये हैं उसे अब वो पूरा करेंगी।जमुई की पहली महिला DM अभिलाष शर्मा ने संभाला पदभार, बोलीं..जिले के अधूरे कामों को करेंगे पूरा

जमुई की पहली महिला DM अभिलाष शर्मा ने संभाला पदभार, बोलीं..जिले के अधूरे कामों को करेंगे पूरा

जमुई की पहली महिला DM अभिलाष शर्मा ने संभाला पदभार, बोलीं..जिले के अधूरे कामों को करेंगे पूरा

वही अरवल जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में पदभार ग्रहण किया। वे अरवल जिले के 20वें जिला पदाधिकारी बने। इस मौके पर अपर समाहर्ता डॉ अनुपमा कुमारी द्वारा नए जिला पदाधिकारी अरवल को पौधा देकर स्वागत किया गया। निवर्तमान जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा नये जिला पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। 


प्रभार ग्रहण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में विकास के लिए मैं दृढ़संकल्पित हूँ साथ ही जिले में जो भी विकास कार्य चल रहे है, वे सभी कार्य को सुचारू रूप से और आगे बढ़ाने का अथक प्रयास किया जाएगा। सरकार की योजना ससमय अनुपालन कराना,विधि व्यवस्था मेंटेन रखना,जिले में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी। 


वहीं नए जिला पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ परिचय एवं समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों द्वारा की जाने वाली कार्यालीय कार्य से संबंधित जानकारियाँ ली गई तथा सभी पदाधिकारियों से यथाशीघ्र अपने विभागीय कार्य की प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला बंदोवस्त पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

जमुई की पहली महिला DM अभिलाष शर्मा ने संभाला पदभार, बोलीं..जिले के अधूरे कामों को करेंगे पूरा

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता