ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

जमुई से बड़ी खबर: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, 4 लोग घायल

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जखड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प और गोलीबारी हुई। घटना में तीन युवक और एक नाबालिग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के जमुई जिले से सामने आ रही है, जहां पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। गोलीबारी की इस घटना में 3 युवक और एक नाबालिग बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के जखड़ा गांव की है। 


घायलों की पहचान नोमान खान, दाबर खान, अरमान खान तथा 17 वर्षीय अरबाज खान के रूप में की गई है। घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। दाबर खान को सीने में, नोमान खान और अरबाज खान को कंधे में गोली लगी है, जबकि अरमान खान को गोली छूते हुए निकल गई। 


बताया जाता है कि जखड़ा गांव के एहसान खान और नाटो खान के बीच सितंबर 2025 में मारपीट की एक घटना हुई थी, जिसमें नाटो खान घायल हो गए थे। उसी घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार आपसी समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, जिससे चार लोग गोली लगने से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के बाद जखड़ा गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव में शांति व्यवस्था बहाल रह

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता