ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

जमुई में ट्रकों से अवैध वसूली करते 4 गिरफ्तार, कार-गहने-मोबाइल बरामद

जमुई पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। चार अपराधी गिरफ्तार, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल, पुलिस ने कार, मोबाइल और सोने के गहने बरामद किए।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रकों से अवैध वसूली करते 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने इनके पास से 5 मोबाइल, एक कार, सोने की चेन और अंगूठी बरामद किया है। 


जमुई जिले के गिद्धौर थानाक्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब 04:30 बजे जमुई के पुलिस अधीक्षक को एक गुप्त सूचना मिली कि गिद्धौर थाना क्षेत्र में कुछ लड़कों द्वारा वहां से गुजर रहे ट्रकों से अवैध वसूली की जा रही है। पुलिस  के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के चार अपराधियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें एक विधि-विरुद्ध बालक भी शामिल है, जो ट्रक चालकों को डरा-धमका कर पैसों की वसूली कर रहा था।


पूछताछ के क्रम में पुलिस को पता चला कि ब्लू रंग की मारूति कार पर गलत रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-01/पीएम 3588 लगाकर ये लोग रात्रि में वाहनों से अवैध वसूली करते हैं। छापेमारी में गिरफ्तार अपराधियों में दो का आपराधिक इतिहास का भी पता चला है। गिरफ्तार किये गए रितेश कुमार के खिलाफ गरही और तेतरहाट थाने में बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम के तहत दो मामलों के अलावा एक आपराधिक मामला भी दर्ज है। जबकि एक अन्य अभियुक्त की पहचान नितीश राज उर्फ़ विक्की के रूप में हुई है। विक्की के खिलाफ भी जमुई नगर थाना में आपराधिक केस दर्ज है। पुलिस ने इस वसूली गिरोह के पास से पांच मोबाइल फोन, एक मारूती सुजूकी एक्सएल-6 कार, सोने की चेन व अंगूठी बरामद किया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता