ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

BIHAR: मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

जमुई जिले के बिशनपुर गांव में जंगल से लाए गए जहरीले मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 10 सदस्य बीमार हो गए। सभी को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar
उल्टी और चक्कर आने की शिकायत
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: बिहार के जमुई जिले में मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार हो गये। आनन-फानन में सभी को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना लक्ष्मीपुर प्रखंड के बिशनपुर गांव की है जहां मंगलवार की शाम में एक ही परिवार के 10 सदस्य जंगली मशरूम की सब्जी खाने से बीमार हो गए। बीमार सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर में परिवार के बच्चे जंगल से मशरूम चुनकर लाए थे। घर की महिलाओं ने उस मशरूम की सब्जी बनाकर घर के सदस्यों के बीच परोसी। जिसे परिवार के 12 में से 10 सदस्यों ने खाया। खाना खाने के कुछ देर बाद ही सभी को उल्टी और चक्कर आने लगा। एक साथ परिवार के 10 सदस्यों के उल्टी करने और चक्कर की शिकायत को गंभीरता से लेते उसे सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


बीमार लोगों की पहचान पूजा कुमारी (20), बबलू कुमार (10), कृष्ण कुमार (25), करिश्मा देवी (20), चंचला देवी (30), धारो यादव (14), कविता कुमारी (16), गुड़िया देवी (18), रसल यादव (60) और पातो कुमारी (4) के रूप में की गई है। सभी को पहले लक्ष्मीपुर अस्पताल ले जाया गया जहां पर सभी का प्राथमिक उपचार किया गया उसके बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 


जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि जंगली मशरूम अक्सर जहरीला होता है, जिसे पहचान पाना आम लोगों के लिए मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि समय पर इलाज मिलने के कारण सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि जंगल से लाए गए अज्ञात मशरूम का सेवन न करें, क्योंकि यह विषैला हो सकता है और जानलेवा भी साबित हो सकता है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता