ब्रेकिंग
बिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

शादी की खुशियां मातम में बदली: भतीजी की डोली से पहले चाची की उठी अर्थी, खूनी हमले के बाद लोगों का फूटा गुस्सा

जमुई के दादपुर गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब नकाबपोश बदमाशों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल बेबी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने NH-333 जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में 01 जुलाई को होने वाली शादी की खुशियां रविवार की रात खूनी हमले में मातम में बदल गईं। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं, वहां सोमवार सुबह चीख-पुकार और गम का माहौल छा गया।


हमले में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय बेबी देवी की पटना ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने दादपुर के समीप एनएच-333 पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।


रविवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने दिनेश यादव के घर पर धावा बोल दिया। उस समय परिवार के अधिकांश सदस्य छत पर सो रहे थे। परिजनों के अनुसार दिनेश यादव अपनी बेटी काजल कुमारी की एक जुलाई को होने वाली शादी की खरीदारी के लिए झाझा बाजार गए हुए थे। इसी दौरान करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर तलवार, टांगी व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।


हमले में बेबी देवी समेत सुहागा देवी, काजल कुमारी, कोमल कुमारी, सुबोध कुमार और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को झाझा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को सदर अस्पताल जमुई भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। रास्ते में बेबी देवी ने दम तोड़ दिया।


घायल काजल कुमारी ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने मारपीट के दौरान दो से तीन राउंड फायरिंग भी की। एक गोली उसकी मां सुहागा देवी के पैर में लगी। बदमाश परिवार के लोगों के मोबाइल भी छीन ले गए और शादी के लिए रखे जेवरात लूटकर फरार हो गए। गोली की आवाज और शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी हमलावर बाइक से भाग चुके थे।


परिजनों ने इस हमले के पीछे पुराने जमीन विवाद को कारण बताया है। उनका आरोप है कि दिनेश यादव के बड़े भाई वासुदेव यादव ने अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। परिवार का कहना है कि वासुदेव यादव, सुभाष यादव और मनोज यादव समेत कई आरोपितों की पहचान कर ली गई है। परिजनों के अनुसार वासुदेव यादव पिछले पांच दिनों से दादपुर में रहकर घटना की साजिश रच रहा था।


घटना की सूचना पर झाझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर, शादी की तैयारियों में जुटा परिवार अब मातम में डूबा हुआ है। गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीण दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता