ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BIHAR: 30 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, कई लोग घायल

बिहार के जमुई जिले में चकाई से मुंगेर जा रही यात्रियों से भरी एक बस बिठरा के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बस में 30 यात्री सवार थे, जिनमें से कई घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सोनो अस्पताल पहुंचाया गया।

bihar
बड़ा हादसा टला
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बस में सवार 30 यात्री सवार थे। जिसमें कई लोग घायल हो गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। यात्रियों को लेकर बस चकाई से मुंगेर जा रही थी।


मिली जानकारी के मुताबिक बस चकाई से खुलकर मुंगेर की ओर जा रही थी। इसी बीच सोनो थाना क्षेत्र के बिठरा के पास जैसे ही बस पहुंची, एक हाईवा जो उसी दिशा में जा रही थी। उसने चकमा देकर बस को उसी की दिशा में अनियंत्रित कर दिया। जिसके बाद बस पलट गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।


कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है। बस पलटने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। खलासी रोहित सिंह ने बताया कि बस में कुल 30 यात्री सवार थे। जिनमें से कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सोनो अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। बस के पलटते ही स्थानीय लोगों ने हो हल्ला करना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।