ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

जमुई में प्रेम प्रसंग में खौफनाक वारदात: प्रेमिका ने बुलाकर प्रेमी पर फेंका एसिड, गंभीर हालत में पटना रेफर

जमुई के इस्लामनगर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमिका ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर चेहरे पर एसिड फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। युवक को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बिहार
गर्लफ्रेंड ने किया एसिड अटैक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को घर के पास बुलाकर उसे पर एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान इस्लामनगर निवासी मोहम्मद रहमान (23) के रूप में हुई है।


 परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। पीड़ित रहमान ने बताया कि पिछले 4 सालों से उसकी अपनी पड़ोस में रहने वाली साहिल खातून से प्रेम संबंध था। वह 3 जून 2024 को दुबई काम करने गया था, जहां से भी साहिल लगातार उस पैसे की मांग कर रही थी रहमान के अनुसार वह अब तक साहिल को 2 से 5 लाख दे चुका है। 


कुछ दिन पहले ही रहमान दुबई से जमुईलौटा था। मंगलवार रात साहिल खातून ने उसे फोन कर घर के पास मिलने बुलाया। जब रहमान वहां पहुंचा तो साहिल कथित तौर पर एक बोतल में एसिड लेकर दीवार के पीछे छिपी थी। उसके माता-पिता भी वहीं मौजूद थे। जैसे ही रहमान आगे बढ़ा साहिल ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। परिजनों ने रहमान को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ घनश्याम सुमन ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया।


टाउन थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है बताया जाता है की घटना के बाद आरोपी प्रेमिका साहिल खातून पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर फरार है फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता