ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

IPS प्रमोद कुमार मंडल बने जमुई के नए एसपी, बोले- नक्सलियों की अब खैर नहीं

JAMUI : आईपीएस अफसर प्रमोद कुमार मंडल को जमुई जिले का नया एसपी बनाया गया है. गृह विभाग की ओर से उनकी नियुक्ति की गई है. बुधवार को नव पदस्थापित आईपीएस अधिकारी प्रमोद कुमार मंड

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JAMUI :  आईपीएस अफसर प्रमोद कुमार मंडल को जमुई जिले का नया एसपी बनाया गया है. गृह विभाग की ओर से उनकी नियुक्ति की गई है. बुधवार को नव पदस्थापित आईपीएस अधिकारी प्रमोद कुमार मंडल ने आरक्षी अधीक्षक कार्यालय में जिले के 31वें आरक्षी अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया.


निवर्त्तमान एसपी डॉo इनामुल हक मेंगनू के अचानक हुए स्थानांतरण के बाद उन्होंने डीएसपी मुख्यालय लाल बाबू यादव को जमुई एसपी का प्रभार सौंप दिया था. जिसके कारण नव पदस्थापित आईपीएस अधिकारी प्रमोद कुमार मंडल ने डीएसपी मुख्यालय लाल बाबू यादव से जिले के 31 वें आरक्षी अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया.


इस मौके पर नये पुलिस कप्तान कानून प्रिय प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि जिले में पुलिस और पब्लिक के बीच जो विश्वास की कमी है, जरूरत है उसको भरने का प्रयास करूंगा. पुलिस को जनता का विश्वास जीतनाहमारी पहली प्राथमिकता होगी. हम सब मिलकर एकजुटता के साथ इस पर काम करेंगे. नक्सलियों के सवाल पर उन्होंने बताया कि पूर्व में जिले में काम करने का अनुभव है और हमारे पास अनुभवी टीम है. सब साथ मिलकर उनके मनसूबों को नेस्तनाबूत करेगें. जिले में बढते अपराधों पर विशेष नजर रखी जाएगी और अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। कानून सभी के लिए बराबर है चाहे वो कोई भी क्यों न हो,किसी को बख्शा नहीं जाएगा.


इस मौके पर एसडीपीओ रामपुकार सिंह, मुख्यालय डीएसपी लाल बाबू यादव, सर्जेंट मेजर मो0 यूनुस और अन्य पदाधिकारियों के साथ जमुई थानाध्यक्ष चंदन कुमार और विभिन्न थानों के प्रभारियों ने मिलकर नये एसपी को जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता