ब्रेकिंग
Bihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांगBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी जी का जंजाल, बॉयफ्रेंड के घर पहुंची नाबालिग लड़की; शादी की जिद पर अड़ी

Bihar News: जमुई में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई नाबालिग प्रेम कहानी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। प्रेमी के घर पहुंची लड़की शादी और साथ रहने की जिद पर अड़ गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया के बढ़ते प्रभाव का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक नाबालिग प्रेम कहानी ने दोनों परिवारों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी। प्रेम में पड़कर एक नाबालिग लड़की अपने कथित प्रेमी के घर पहुंच गई और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इतना ही नहीं, प्रेमी के घर के बाहर बैठकर उसने रोते-बिलखते जान देने तक की बात कह डाली।


लड़की गिद्धौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। करीब छह महीने पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से मलयपुर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़के से हुई थी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जाता है कि दोनों कई बार अलग-अलग स्थानों पर मिल भी चुके थे।


परिजनों को जब दोनों के संबंधों की जानकारी हुई तो शुरू में शादी की बात पर सहमति बनने लगी। हालांकि बाद में कथित तौर पर दहेज की मांग को लेकर मामला उलझ गया। लड़की का आरोप है कि उसके परिवार वाले डेढ़ लाख रुपये देने को तैयार थे, लेकिन लड़के पक्ष द्वारा तीन लाख रुपये की मांग की जाने लगी, जिसके बाद रिश्ते को लेकर विवाद बढ़ गया।


बताया जाता है कि बीते शुक्रवार को लड़की अपने प्रेमी के बुलावे पर पत्नेश्वर मंदिर के समीप पहुंची थी, लेकिन वहां से उसे समझाकर वापस भेज दिया गया। इसके बावजूद रविवार की सुबह वह फिर प्रेमी के घर पहुंच गई और उसके साथ रहने की जिद करने लगी। घर के बाहर चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामे को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति बिगड़ती देख लड़के के परिजन घर में ताला लगाकर वहां से निकल गए।


स्थानीय लोगों की सूचना पर मलयपुर थाना के एसआई धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लड़की को अपने साथ थाना ले गए। पूछताछ के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। बाद में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर लड़की को उसके परिवार वालों के साथ भेज दिया गया।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता