ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर जमुई में भव्य कार्यक्रम, विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा..पीएम मोदी के वादे को सेना ने किया पूरा

श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार दौरे के दौरान पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने का वादा किया था जिसे भारतीय सेना ने पूरा किया। ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों को जवाब दिया।

bihar
ऑपरेशन सिंदूर
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में बुधवार को कचहरी चौक पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा केसरी ने की, जिसमें स्थानीय विधायक श्रेयसी सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया।


विधायक श्रेयसी सिंह ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बिहार दौरे के दौरान पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने का वादा किया था। आज भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से उस वादे को निभाकर दिखा दिया है।


उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सेना ने पाकिस्तान स्थित नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है, जो न केवल साहसिक बल्कि निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा, "जिस प्रकार से आतंकियों ने महिलाओं के सिंदूर को निशाना बनाया था, उसका जवाब भी उसी प्रतीक के जरिए देकर सेना ने उन्हें करारा संदेश दिया है।"


श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता और हर नागरिक की भावनाओं से जुड़ा हुआ मिशन है। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि इस ऑपरेशन का नेतृत्व दो बहादुर बहनों सुफिया और जोवीका ने किया, जो महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण हैं।


समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता सोनेलाल पासवान, बृजनंदन सिंह, कंचन देवी, अजय पासवान, सतीश कुमार गुप्ता, अंकित केसरी, शंकर साहू और प्रेमरंजन सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पटाखे जलाकर और 'भारत माता की जय' के जयघोष के साथ हुआ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता