ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जमुई : EVM ख़राब होने से बाधित हुई वोटिंग, मतदाताओं ने जताया विरोध

JAMUI : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर सख्त सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है. पहले चरण के चुनाव को लेकर राज्य के 2 करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अ

जमुई : EVM ख़राब होने से बाधित हुई वोटिंग, मतदाताओं ने जताया विरोध
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर सख्त सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है. पहले चरण के चुनाव को लेकर राज्य के 2 करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसी बीच जमुई के चकाई प्रखंड के गुरूड़बाद उत्तक्रमित मध्य विधालय मे बूथ संख्या 154 में मशीन खराब रहने के कारण अभी तक शुरू नहीं हो सका है.  


वहीं जमुई के गर्ल्स हाई स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 120 ए का मशीन खराब हो गया. इसके अलावा +2 उच्च विद्यालय जमुई के आदर्श और गुलाबी मतदान केंद्र संख्या 92, 192 सहित 95,136,139, 87 ए का भी मशीन खराब हो गया है. जिस वजह से अभी तक अधिकांश जगह मतदान शुरू नहीं हो सका है. 


इधर जमुई में सेल्स टैक्स कार्यालय के मतदान केंद्र पर भी मतदान शुरू नहीं हो सका है. 11:00 बजे से मतदान शुरू होने की बात कही जा रही है. मतदान नहीं होने से मतदाता वापस अपने घरों की तरफ लौट रहे हैं.  कुछ लोग तो विरोध भी कर रहे हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता