ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

एक साथ तीन दुकानों में लगी भीषण आग, 15 लाख रूपये का सामान जलकर राख

JAMUI: बिहार के जमुई में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक साथ तीन दुकानों में भीषण आग लग गयी। इस घटना में 15 लाख रूपये का सामान जलकर खाक हो गया है। जिन दुकानों में आग लगी है उसमें कप

एक साथ तीन दुकानों में लगी भीषण आग, 15 लाख रूपये का सामान जलकर राख
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक साथ तीन दुकानों में भीषण आग लग गयी। इस घटना में 15 लाख रूपये का सामान जलकर खाक हो गया है। जिन दुकानों में आग लगी है उसमें कपड़ा, हार्डवेयर और खाद-बीज का शॉप शामिल हैं। अगलगी की इस घटना में तीन भाईयों की दुकाने जलकर राख हो गयी है। 


घटना जिन्हरा इलाके की जहां लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के काला पंचायत के पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव मंडल के कपड़ा दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लगी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते हार्डवेयर और खाद-बीज की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया। 


पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव रावत के कपड़ा दुकान में पहले आग लगी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि कपड़ा दुकान के पास उनके दो भाइयों के हार्डवेयर और खाद-बीज की दुकान को भी चपेट में ले लिया। बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से पूर्व मुखिया के कपड़े की दुकान में पहले आग लगी फिर अन्य दुकानों में यह आग फैल गयी। इस दौरान कपड़ा दुकान तो जलकर खाक हो ही गया हार्डवेयर और खाद-बीज के दुकान में रखे सामान भी जलकर राख हो गए। 


बताया जाता है कि धनतेरस के मौके पर देर शाम दुकान की सफाई करने के बाद तभी सोने चले गये थे। तभी अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस  घटना की जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव मंडल ने बताया देर रात पहले उनके कपड़े की दुकान में आग लगी। फिर उसके बाद उनके भाई की दुकान में भी आग लग गई। जिससे हार्डवेयर और खाद-बीज के गोदाम में भी आग पहुंच गयी। पीड़ित ब्रह्मदेव मंडल ने बताया कि इस घटना में 15 लख रुपए का नुकसान हुआ है। 


टैग्स