ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

BIHAR: अटेंडेंस बनाने को लेकर डॉक्टर और फार्मासिस्ट के बीच जमकर मारपीट, चकाई रेफरल अस्पताल का वीडियो वायरल

जमुई जिले के चकाई रेफरल अस्पताल में सोमवार को डॉक्टर विक्रांत कुमार और फार्मासिस्ट विनोद कुमार ठाकुर के बीच अटेंडेंस को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। फार्मासिस्ट ने थाने में आवेदन देने की बात कही है।

Bihar
अस्पताल में जमकर मारपीट
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के चकाई रेफरल अस्पताल में सोमवार की दोपहर अचानक ओपीडी कक्ष के बाहर चिकित्सक और फार्मासिस्ट के बीच अटेंडेंस बनाने को लेकर मारपीट हो गई। हालांकि वहां मौजूद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बीच बचाव किया गया लेकिन चिकित्सक व फार्मासिस्ट दोनों आपस में मारपीट करने लगे जिसका वीडियो भी सामने आया है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


जानकारी के अनुसार सोमवार को रेफरल अस्पताल चकाई में ओपीडी में डॉक्टर विक्रांत कुमार की ड्यूटी लगाई गई। जबकि फार्मासिस्ट विनोद कुमार ठाकुर भी अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। जब फार्मासिस्ट विनोद कुमार अपना अटेंडेंस बनाने के लिए रजिस्टर निकला तभी डॉक्टर विक्रांत कुमार केंद्रों से अटेंडेंस बनाने से रोक दिया गया जब इसका विरोध फार्मासिस्ट विनय कुमार ने किया तो चिकित्सक ने मारपीट शुरू कर दी और मारपीट भी की।


 जिसमें फार्मासिस्ट बुरी तरह से घायल हो गए। जबकि चिकित्सक ने भी फार्मासिस्ट पर  मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर फार्मासिस्ट विनय कुमार के द्वारा चकाई थाने में आवेदन देने की बात कही गई। हालांकि पूरे मामले को लेकर चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। यदि आवेदन दिया जाता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता