ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

दबंगों ने युवक के मुंह में मारी गोली, केस वापस नहीं लेने पर घटना को दिया अंजाम

JAMUI: लॉकडाउन के दौरान भी बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला जमुई में केस नहीं उठाने पर दबंगों ने सदर थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में एक युवक को मुंह में गोली म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMUI: लॉकडाउन के दौरान भी बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला जमुई में केस नहीं उठाने पर दबंगों ने सदर थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में एक युवक को मुंह में गोली मार कर घायल कर दिया. गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने युवक को पटना रेफर कर दिया गया.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 15 मई को टाउन थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में 4 फीट जमीन को लेकर देवनंद महतो और शिव शंकर यादव के बीच झड़प हो गई थी.  जि में दोनों पक्षों की ओर से जमकर रोड़ेबाजी और गोलीबारी हुई थी. उसी मामले को लेकर देवानंद ने शिव शंकर यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

घटना के बाद दबंग शिव शंकर यादव ने देवानंद को केस नहीं उठाने पर पूरे  परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था. घटना के संबंध में टाउन थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों के बीच कई सालों से जमीनी विवाद चला आ रहा है. उसी रंजिश को लेकर विकास महतो को गोली मारी गई है. घटना के बाद घायल युवक के पिता द्वारा दिए बयान के आधार पर 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता