ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बाइक सवार युवक ने दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी को मारी ठोकर, मूर्ति विसर्जन से लौट रहे थे सभी लोग

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी

बाइक सवार युवक ने दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी को मारी ठोकर, मूर्ति विसर्जन से लौट रहे थे सभी लोग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकलकर सामने आया है। जहां एक सड़क हादसे में एक दारोगा समेत 04 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर सरारी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पुलिसकर्मियों को ठोकर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक दारोगा और तीन प्रशिक्षु सिपाही घायल हो गए। जबकि बाइक सवार युवक भी बुरी तरह से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घायल दरोगा को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।  जबकि बाइक सवार युवक और तीन प्रशिक्षु सिपाही को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


वहीं, इस घटना में घायल दारोगा की पहचान  प्रेम प्रभात के रूप में हुई है। जबकि प्रशिक्षु सिपाही में शिवपूजन,गोलू कुमार और विकास कुमार घायल हुए हैं। जबकि घायल बाइक सवार युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के सोनाय गांव निवासी सुरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में भी चिंता की हालत बनी हुई है। 


उधर, इस घटना को लेकर बताया जाता है कि दारोगा प्रेम प्रभात सहित अन्य प्रशिक्षु सिपाही मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। जहां से वापस लौट रहे थे तभी   बाइक सवार युवक तेज रफ्तार आया और अनियंत्रित होकर ठोकर मारते हुए खुद भी बाइक से गिरकर घायल हो गया। हालांकि सदर अस्पताल में इलाजरत सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता