ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंदा

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार की सुबह दोनों युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, इसी दौरान तेज गति से आ

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार की सुबह दोनों युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया, जिसके बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग के गौरीडीह मोड़ के पास की है।


फिलहाल हादसे के शिकार हुए दोनों लड़कों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे के दो युवक एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही दोनों चकाई-देवघर मुख्य मार्ग के गौरीडीह मोड़ के पास पहुंचे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद डाला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जबतक घटनास्थल पर पहुंचे दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।


उधर, दुर्घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई और ड्राइवर लोगों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।बताया जा रहा है कि गौरीडीह के पास तीखा मोड़ होने के कारण यह हासदा हुआ है। 

टैग्स