ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहार: पत्नी के निधन के बाद पति ने भी दम तोड़ा, घर से एक साथ निकली अर्थी

JAMUI: जमुई के झाझा में एक वृद्ध महिला की मौत के चंद मिनटों बाद ही पति की भी मौत हो गयी। घर के दो सदस्यों की एक साथ मौत की घटना आग की तरह फैल गयी। फिर क्या था अंतिम दर्शन के लिए ग्

बिहार: पत्नी के निधन के बाद पति ने भी दम तोड़ा, घर से एक साथ निकली अर्थी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई के झाझा में एक वृद्ध महिला की मौत के चंद मिनटों बाद ही पति की भी मौत हो गयी। घर के दो सदस्यों की एक साथ मौत की घटना आग की तरह फैल गयी। फिर क्या था अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग कहते दिखे कि जीवनसाथी हो तो दर्शन यादव और सोहगी देवी जैसा जिन्होंने साथ जिए और साथ अर्थी भी उठी। हर कोई कहता दिखा कि सौभाग्यशाली होते हैं ऐसे पति-पत्नी जिनको एक साथ मौतें नसीब हो।   


जिसके बाद दोनों की अर्थी को सजाकर अंतिम यात्रा भी निकाली गयी। जिसमें परिवार के सभी लोग मौजूद थे ही साथ ही गांव के लोग भी शामिल थे। मामला झाझा बस स्टैंड स्थित हेलाजोत का हैं जहां 80 वर्षीय दर्शन यादव की पत्नी 70 वर्षीय सोहगी देवी का निधन हो गया। इस दौरान दर्शन यादव घर में नहीं थे वे उस वक्त गांव से बाहर गये हुए थे जब वो घर आए तब पत्नी के शव को देखते ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 


दंपती के निधन की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गये। जिसके बाद घर से एक साथ दोनों की अर्थी निकली। अंतिम यात्रा में परिवार के साथ-साथ गांव के कई लोग भी शामिल हुए। एक साथ दोनों की अर्थी को देख गांव के लोगों की आंखे नम थी। श्मशान घाट पर दाह संस्कार के बाद ग्रामीण अपने-अपने घर लौट गये। लेकिन दोनों की चर्चा हरेक की जुबां पर थी। लोग कहते दिखे कि जीवनसाथी हो तो दर्शन यादव और सोहगी देवी जैसा जिन्होंने साथ जिए और साथ अर्थी भी उठी। हर कोई कहता दिखा कि सौभाग्यशाली होते हैं ऐसे पति-पत्नी जिनको एक साथ मौतें नसीब हो।  

टैग्स