ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: बाउंड्री से टकराई तेज रफ्तार कार : हादसे में तीन लड़कों की मौत ; पटना से देवघर जा रहे थे तीनों दोस्त

JAMUI : बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कार सवार तीनों दोस्त पटना से देवघर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे स

बिहार: बाउंड्री से टकराई तेज रफ्तार कार : हादसे में तीन लड़कों की मौत ; पटना से देवघर जा रहे थे तीनों दोस्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कार सवार तीनों दोस्त पटना से देवघर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे स्थित बाउंड्री से टकरा गई। घटना चकाई-देवघर मुख्य मार्ग के ओडिडीह मोड़ के पास की है।


हादसे में मौत के शिकार हुए तीनों युवकों की पहचान पटना के गोरिया टोली निवासी गोरेलाल यादव, अमन कुमार और नवादा निवासी संतोष कुमार यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों पटना से देवघर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद इतनी जोरदार आवाज हुई कि उन्हें लगा कि कोई बम फटा है। जिसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी चंद्रमंडी थाना की पुलिस को दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे तीनों युवक को जबतक बाहर निकला तबतक तीनों की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि कर की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाउंड्री से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए। साहिल कुमार, संतोष कुमार यादव और गोरेलाल यादव तीनों पटना में पर्दा बेचने और लगाने का काम करते थे। तीनों सोमवार की रात पटना से देवघर के लिए निकले थे। जमुई के सोनों में तीनों ने एक दुकान पर रूककर चाय पी थी और जैसे ही आगे बढ़े यह हादसा हो गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से कार को काटकर तीनों शवों को बाहर निकाला। चंद्रमंडीह थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार ने बताया कि हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल तीनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता