ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में नौनिहालों की जान से खिलवाड़! मिड डे मील में परोसा गया कीड़ायुक्त भोजन, बच्चों ने नाले में फेंका

JAMUI: बिहार में मिड डे मील योजना का हाल बेहाल हो गया है। आए दिन मिड डे मील में छिपकली, सांप और गिरगिट मिलने की खबरें आती रहती हैं। कई बार बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत भी ब

बिहार में नौनिहालों की जान से खिलवाड़! मिड डे मील में परोसा गया कीड़ायुक्त भोजन, बच्चों ने नाले में फेंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार में मिड डे मील योजना का हाल बेहाल हो गया है। आए दिन मिड डे मील में छिपकली, सांप और गिरगिट मिलने की खबरें आती रहती हैं। कई बार बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत भी बिगड़ने की बातें सामने आती रही हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां मिड डे मील में बच्चों को कीड़ायुक्त भोजन परोसा गया। कीड़ा देखकर बच्चों ने भारी बवाल कर दिया और भोजन को नाले में फेंककर विरोध जताया। घटना झाझा नगर परिषद के प्राथमिक विद्यालय खैराघाट की है।


दरअसल, रोज की तरह शुक्रवार को भी स्कूल में बच्चों को मिड डे मील का भोजन परोसा गया था। भोजन में कीड़ा मिलने के बाद बच्चों और उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और गुस्साए छात्रों और उनके परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा मचाया। स्कूल में एनजीओ द्वारा मिड डे मील का भोजन पहुंचाया जाता है। जिसके बाद रसोइया स्कूली बच्चों के बीच भोजन का वितरण करती है।


जैसे ही बच्चों ने खाना शुरू किया, तभी सुजीत कुमार के भोजन में मरा हुआ कीड़ा मिला। इस बात की जानकारी बच्चों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को दी। सूचना के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों को भोजन करने से रोक दिया। इसके बाद बच्चों ने हंगामा शुरू कर दिया और मिड डे मील को नाले में फेंक दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दो माह पूर्व भी भोजन में कीड़ा मिला था। मिड डे मील में बार बार कीड़ा मिलने को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता