ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में एक और जिले के एसपी को हुआ कोरोना, PMCH के डॉक्टर और 9 मेडिकल स्टाफ निकले पॉजिटिव

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। गुरुवार को बिहार में कोरोना के कुल 3416 नए मामले सामने आए। बिहार में 10 जिले ऐसे हैं जहां मरीजों की संख्या 100 से ज्या

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। गुरुवार को बिहार में कोरोना के कुल 3416 नए मामले सामने आए। बिहार में 10 जिले ऐसे हैं जहां मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा पाई गई। पटना में सबसे ज्यादा 595 मरीज पाए गए साथ ही साथ कटिहार, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, नालंदा, रोहतास सहरसा, समस्तीपुर और वैशाली में भी मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा रही। जमुई के एसपी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि पीएमसीएच के एक डॉक्टर और 9 मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 


पीएमसीएच में टीबी विभाग के हेड कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि 9 मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीआईएमएस में पांच मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं और यहां इलाज करा रहे 5 मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आईजीआईएमएस में टेस्टिंग के दौरान गुरुवार को 74 पॉजिटिव मामले सामने आए। पटना एम्स में 20 नए मरीजों को एडमिट किया गया है जिनमें से 15 पटना के हैं। पटना एम्स में जिन मरीजों को एडमिट किया गया उनमें किदवईपुरी, फुलवारीशरीफ और जगदेव पथ के दो-दो मरीज। कुर्जी, आलमगंज, अनीसाबाद, कदमकुआं, सिटी चौक, गांधी मैदान, खाजपुरा, कृष्णानगर, अगमकुआं के एक-एक मरीज शामिल हैं। 


राजधानी के हर इलाके से गुरुवार को भी नए मरीजों की पहचान की गई है। इसके अलावा पटना ग्रामीण की बात करें तो बाढ़ में 25, नौबतपुर में 16 और फतुहा में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अथमलगोला में 5, बेलछी में 2, पंडारक में 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिहटा में 1 स्वास्थ्य कर्मी समेत 9 मरीज मिले हैं। धनरूआ में 8 मरीजों की पुष्टि हुई है। नौबतपुर पीएससी में 16 मरीज पाए गए हैं। मसौढ़ी में एक नर्सिंग होम के कर्मी के साथ-साथ 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

टैग्स