ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार के शिक्षकों ने कर दिया बड़ा कारनामा, टीचर्स का खेल देख विभाग ने लिया बड़ा फैसला

JAMUI: बिहार के शिक्षक हों और शिक्षा विभाग दोनों सुर्खियों में बने रहते हैं। मध्याह्न भोजन से लेकर सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। अब जो ताजा मा

बिहार के शिक्षकों ने कर दिया बड़ा कारनामा, टीचर्स का खेल देख विभाग ने लिया बड़ा फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार के शिक्षक हों और शिक्षा विभाग दोनों सुर्खियों में बने रहते हैं। मध्याह्न भोजन से लेकर सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। अब जो ताजा मामला सामने आया है उसे जानकर हर कोई हैरान है। जमुई के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के अटेंडेस में बड़ा खेल हो रहा है। यहां के शिक्षक एडवांस में ही अटेंडेंस रजिस्टर पर अपनी हाजिरी बना देते हैं। एक स्कूल के दो शिक्षकों ने यह कारनामा किया है। जिस दिन दोनों ने एडवांस में हाजिरी बनाई है, उस दिन स्कूल का संचालन मॉर्निंग में होना है लेकिन दोनों ने स्कूल आने का समय सुबह 9 बजे दर्शाया है। अब अटेंडेंस रजिस्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


दरअसल, पूरा मामला झाझा प्रखंड क्षेत्र के धमना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविंदपुर से जुड़ा है। यहां के शिक्षक निलेश कुमार और विनीता किसलय ने एडवांस में ही 3 अप्रैल की तारीख की हाजिरी बना दी है। दोनों ने बीते शनिवार को ही 3 अप्रैल की हाजिरी एडवांस में बनाई है। 3 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में स्कूल का संचालन होना है लेकिन दोनों शिक्षकों को इसकी जानकारी नहीं थी और यहीं वे गलती कर बैठे। दोनों ने तीन अप्रैल को सुबह 9 बजे स्कूल आने का समय दिखाया है। एडवांस हाजिरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।


पूरे मामले पर जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों का वेतन बंद कर दिया गया है और उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी, इसके बाद दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स