ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार : कांवड़ियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 46 लोग घायल; तीन की हालत गंभीर

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान पर नहीं बनती हो। इसी कड़

बिहार :  कांवड़ियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 46 लोग घायल; तीन की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान पर नहीं बनती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां चारधाम की यात्रा पर निकले कांवड़ियों से भरी बस पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद 46 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


दरअसल, मंगलवार अलसुबह एनएच- 333 के एकडरा मोड़ के समीप कांवड़ियों से भरी एक बस पेड़ से टकरा गई। लगभग 46 महिला और पुरुष कांवड़ियों घायल हो गए। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। तीन की स्थिति ठीक नहीं है। तीनों को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना ड्राइवर को झपकी आने के कारण घटना हुई है। इसके बाद ड्राइवर मौके से फरार है। 



बताया जा रहा है कि, छपरा जिला के दो गांव सोहन बाजार एवं कड़ी बाजार के लगभग 45 लोग एक बस से चारधाम की यात्रा पर निकले थे। सोमवार को देवघर, बासुकीनाथ एवं तारापीठ में पूजा-अर्चना कर राजगीर पूजा करने के लिए जा रहे थे। इसको लेकर कांवड़िया ने बताया  कि देर रात को हमलोग देवघर में आराम करके सुबह तीन बजे यात्रा प्रारंभ किए। एकडरा मोड़ के समीप चालक को नींद आ गई। बस असंतुलित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई।



इधर, इस घटना की जानकारी रेफरल अस्पताल को मिलते ही सभी घायलों को घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टर सदाब अहमद के द्वारा सभी घायलो को उपचार किया गया। वही गंभीर रूप से घायल भगवान सिंह,कृष्णा सिंह और मंजू देवी को जमुई रेफर किया गया। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता