ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar Job: बिहार के इस जिले में सीधी बहाली, बस एक कागज जरुरी

Bihar Job: बिहार के इस जिले में 13 जून 2025 को जॉब कैंप। बिना इंटरव्यू या परीक्षा के सीधी भर्ती। 18-30 वर्ष के युवा केवल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र लेकर पहुंचें।

Bihar Job
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Job: बिहार के जमुई जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जिला नियोजनालय, जमुई और श्रम संसाधन विभाग के सहयोग से 13 जून 2025 को जिला मुख्यालय के श्रम भवन, सोनपे परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित होगा। यह मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस मेले में 18 से 30 वर्ष की आयु के युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर विभिन्न पदों के लिए सीधी भर्ती का लाभ उठा सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें न तो इंटरव्यू होगा और न ही कोई परीक्षा।


इस रोजगार मेले में कई निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो विभिन्न पदों पर भर्तियां करेंगी। जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने इस विषय पर बताया है कि चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक वेतन मिलेगा। मेले में भाग लेने के लिए युवाओं को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति और अन्य जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा साथ में लाना होगा। इसके अलावा, नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है। जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन कर लिया है, वे सीधे मेला स्थल पर पहुंच सकते हैं और नए उम्मीदवारों के लिए ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।


यह रोजगार मेला न केवल नौकरी के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं को स्वरोजगार, प्रशिक्षण और लोन जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देगा। मेले में विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां युवा इन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह मेला युवाओं को कंपनियों से सीधे जुड़ने का मौका देगा, जहां वे अपनी योग्यता और हुनर के आधार पर नौकरी हासिल कर सकते हैं।