ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार : दो बच्चों की मां का 15 साल के लड़के पर आया दिल, घर बुला कर दिया बड़ा कांड

JAMUI : जमुई में प्रेम प्रसंग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक दो बच्चों की मां को अपने से आधी उम्र से भी कम किशोर से प्यार हो गया। जहानाबाद का 15 वर्षीय लड़का महिला के

बिहार : दो बच्चों की मां का 15 साल के लड़के पर आया दिल, घर बुला कर दिया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : जमुई में प्रेम प्रसंग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक दो बच्चों की मां को अपने से आधी उम्र से भी कम किशोर से प्यार हो गया। जहानाबाद का 15 वर्षीय लड़का महिला के बुलाने पर जमुई स्थित महिला के घर पहुंच गया। महिला ने पति को बताया था कि लड़का उसके मायके का रहने वाला है और किसी काम से जमुई आया है। हालांकि इसी बीच महिला के पति ने दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा और लड़के की जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।


दरअसल, जमुई की रहने वाली दो बच्चों की मां फेसबुक के माध्यम से जहानाबाद के 15 वर्षीय लड़के के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। दोनों एक दूसरे से साथ जीने मरने की कसमे खाने लगे। बेकरारी इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे से मिलने के लिए बेचैन हो गए। फिर क्या था महिला ने लड़के के जमुई स्थित अपने घर बुला लिया। महिला ने अपने पति को बताया कि लड़का उसके मायके से आया है।


बीते रविवार की देर रात पति ने दोनों प्रेमी युगल को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद महिला के पति ने लड़के की जमकर पिटाई कर दी। हल्ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पूछताछ के बाद पूरी सच्चाई सामने आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया ने महिला के पति को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और नाबालिग लड़के के परिजनों को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया।

टैग्स