ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार: मॉस्किटो क्वायल जलाकर सोए युवक का कार से मिला शव, दम घुटने से मौत की आशंका

JAMUI: जमुई में सड़क किनारे खड़ी कार से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गाड़ी भीतर से लॉक थी और उसके शीशे भी बंद थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भ

बिहार: मॉस्किटो क्वायल जलाकर सोए युवक का कार से मिला शव, दम घुटने से मौत की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में सड़क किनारे खड़ी कार से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गाड़ी भीतर से लॉक थी और उसके शीशे भी बंद थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दम घुटने से युवक की मौत की आशंका जताई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित एक होटल के पास की है।


युवक कार का ड्राइवर बताया जा रहा है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। शनिवार की रात वह कार में ही सो गया था और रविवार की सुबह कार से उसके शव को बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से युवक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।


पुलिस के मुताबिक ड्राइवर कार में मच्छर मारने वाली कॉइल जलाकर सोया था। कार के शीशे पूरी तरह से बंद होने के कारण कॉइल का जहरीला धुआं पूरी कार में भर गया होगा और दम घुटने से उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि मौत के सभी बिंदुओं पर जामच की जा रही ह और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

टैग्स