ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

बिहार : बालू लदे ट्रैक्टर ने दो लोगों को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

JAMUI : खबर जमुई से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के हांसडीह गांव के पास की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी

बिहार : बालू लदे ट्रैक्टर ने दो लोगों को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : खबर जमुई से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के हांसडीह गांव के पास की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। दोनों शख्स सड़क के किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद ड्राइवर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर ड्राइवर को धर दबोचा। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की शिनाख्त में जुट हई है। बताया जा रहा है कि दोनों शख्स सड़क के किनारे खड़े थे, इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला।


बता दें कि जमुई में आए दिन तेज रफ्तर का कहर देखने को मिल रहा है। वाहनों के तेज रफ्तार के कारण लोग असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं। अवैध बालू लदे ट्रैक्टर भीड़ वाले इलाकों में भी तेज गति से फर्राटें भरते नजर आते हैं, बावजूद इसके जिले में इसपर रोक नहीं लग पा रही है।

टैग्स