ब्रेकिंग
Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

Jamui News: BJP नेताओं ने सफाई कर्मी का धोया पैर, लगे हाथों मजदूरों ने रख दी बकाये वेतन की मांग

JAMUI: बिहार के बीजेपी नेताओं ने सफाई कर्मी का आज पैर धोया। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल से मजदूरों ने लगे हाथ बकाये वेतन की मांग

Jamui News: BJP नेताओं ने सफाई कर्मी का धोया पैर, लगे हाथों मजदूरों ने रख दी बकाये वेतन की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: बिहार के बीजेपी नेताओं ने सफाई कर्मी का आज पैर धोया। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल से मजदूरों ने लगे हाथ बकाये वेतन की मांग रख दी। जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर चल रहे स्वछता अभियान के दौरान पीएम कार्यक्रम से एक दिन पहले बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने सफाई कर्मी का पैर धोकर एक बड़ा मैसेज देने का प्रयास किया।


जनजातीय गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई पहुंचने वाले हैं जिसे लेकर कई दिनों से जमुई जिले सहित शहर में साफ सफाई से लेकर गली नाली रोड सड़क पुल पुलिया की मरम्मती का काम लगातार चल रहा है। जिसे लेकर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने पहले बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सफाई कर्मी के पैर धोया। 


वहीं विजय सिन्हा ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी भी कहा करते थे कि स्वच्छता ही मानव के लिए सबसे बड़ी पूंजी है जिस मन और तन दोनों साफ रहता और कई तरह के रोग बीमारी से भी बचा जा सकता है। वहीं दूसरी और सफाई कर्मी ने डेढ़ साल से अपना मजदूरी नहीं मिलने को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम और भूमि सुधार मंत्री से बकाया वेतन भुगतान करने की भी मांग की है।


उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार सम्मान तो दे रही है लेकिन दूसरी तरफ हम लोग दुर्गा पूजा और छठ पूजा में पूजा पाठ को लेकर आश्वासन दिया गया लेकिन आज तक पेमेंट नहीं दिया गया वहीं एक विधवा महिला सफाई कर्मी ने कहा मेरा पति नहीं है सात बेटियों है एक छोटे बेटे हैं कमाई का कोई जरिया नहीं है


सरकार ने काम दिया है तो हम लोग को पैसा भी दे छठ पर्व को लेकर हमने भीख मांग कर छठ पूजा किया है और हम लोग को पैसा नहीं दिया गया। वहीं अब देखना यह होगा की विभाग के लोग और बिहार के डिप्टी सीएम इस पर क्या कुछ कार्रवाई करते हैं या फिर ऐसे ही मजदूर भूख की आग में जलता रहेगा।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता