ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

जमुई की नाबालिग पीड़िता की कथित तस्वीर सार्वजनिक किए जाने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा ने पटना के सचिवालय थाना में आवेदन दिया है। विधान पार्षद शीला पंडित ने मीसा भारती के खिलाफ प्राथमिकी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बिहार न्यूज
पाटलिपुत्र सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: जमुई की नाबालिग पीड़िता की कथित तस्वीर सार्वजनिक किए जाने के मामले में भाजपा महिला मोर्चा की टीम शनिवार को पटना के सचिवालय थाना पहुंची। विधान पार्षद शीला पंडित ने राजद सांसद मीसा भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया।

‎

बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक निशा सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी शनिवार को पटना के सचिवालय थाना पहुंचीं। इस दौरान जमुई की नाबालिग पीड़िता की तथाकथित तस्वीर कथित तौर पर सार्वजनिक किए जाने के मामले में विधान पार्षद शीला पंडित ने थाना में लिखित आवेदन सौंपकर राजद सांसद मीसा भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की।

‎

‎थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार से संबंधित तथाकथित तस्वीर को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समक्ष सार्वजनिक किया गया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रसारित किया गया। आवेदन में कहना है कि इस तरह की तथाकथित तस्वीर सार्वजनिक होने से पीड़िता और उसके परिवार की पहचान उजागर होने की स्थिति पैदा हुई है, जिससे उसकी निजता, गरिमा और सुरक्षा प्रभावित होने की गंभीर आशंका है।

‎

‎विधान पार्षद शीला पंडित ने कहा कि नाबालिग पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करना गंभीर विषय है। पीड़ित बच्ची और उसके परिवार की निजता तथा गरिमा की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस को आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच करनी चाहिए और यदि किसी स्तर पर कानून का उल्लंघन हुआ है तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए।

‎

‎भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह ने कहा कि नाबालिग पीड़िता की पहचान और निजता की रक्षा कानूनन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर ऐसे मामलों में कानून के प्रावधानों का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

‎

‎विधान पार्षद की ओर से दिए गए आवेदन में पॉक्सो अधिनियम, 2012 की धारा 23 तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 74 के प्रावधानों का उल्लेख किया गया है। आवेदन में पीड़िता की पहचान से संबंधित तथाकथित तस्वीर, वीडियो फुटेज, सोशल मीडिया पोस्ट, यूआरएल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की भी मांग की गई है, ताकि जांच के दौरान उनका उपयोग किया जा सके।

‎

‎महिला मोर्चा नेताओं ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में पीड़ित नाबालिग की पहचान सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए। पीड़िता की निजता, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। ‎इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान,मंत्री सीमा झा,प्रदेश प्रवक्ता संगीता सिंह, चांदनी पाण्डेय, शशि बलिहार, गुड़िया तिवारी और सरोज जायसवाल सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।

जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन