ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

जमुई में चौथी बार मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

जमुई पुलिस ने झाझा में चौथी बार मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। छापेमारी में दो आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: चुनाव से पहले जमुई की झाझा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। बता दें कि जमुई में चौथी बार मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। 


पुलिस ने दो आरोपी को अरेस्ट किया है। वही मौके से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया है। जिंदा कारतूस सहित हथियार बनाने के उपकरण को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। 


दरअसल जमुई SP को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का उन्होंने गठन किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने बाराजोर के शाहिद आलम, इजराइल हक उर्फ छोटू अंसारी, घोरिकवा गांव निवासी मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी के घर पर छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने हथियार बनाने के कई सामान,अर्धनिर्मित हथियार,जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरणों को बरामद किया। 


बता दें कि इससे पूर्व में भी जमुई के गरही,कल्याणपुर व मलयपुर थानाक्षेत्र में भी छापेमारी की गयी थी। तब भी पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सूत्रों की मानें तो झाझा में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का मुख्य आरोपी जो हथियार निर्माण का कार्य करता था, वह छापेमारी के दौरान पुलिस से बच निकला।


बहरहाल इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें बाराजोर के शाहिद आलम और इजराइल हक उर्फ छोटू अंसारी शामिल हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता