ब्रेकिंग
Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी

जमुई में हाथियों का आतंक: झारखंड से आए झुंड ने कई घर तोड़े, ग्रामीणों में दहशत

जमुई में झारखंड की ओर से आए हाथियों के झुंड ने बटिया और कटहरा टांड़ क्षेत्र में कई घर तोड़ दिए। ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग और पुलिस हाथियों को जंगल की ओर भगाने में जुटे।

बिहार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में हाथियों का आतंक जारी है। झारखंड के जंगली इलाके से हाथियों का एक बड़ा झुंड जमुई जिले के बटिया और कटहरा टांड़ क्षेत्र में घुस आया। इससे इलाके में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।


आधा दर्जन हाथियों का झुंड झारखंड के गिरिडीह सीमा क्षेत्र से होते हुए जमुई के कटहरा टांड़ के जंगली इलाके में प्रवेश कर गया। इसके बाद हाथियों ने सोनो प्रखंड के बटिया इलाके में आधा दर्जन घरों को तोड़ दिया। घर टूटते देख लोग जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए।


स्थानीय लोगों ने पारंपरिक हथियारों की मदद से हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन हाथियों ने खोज में गए कुछ ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हाथियों के आबादी वाले क्षेत्र में पहुँचने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय पंकज बरनवाल और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का यह झुंड झारखंड के रास्ते जमुई में घुसा और कई झोपड़ीनुमा घरों को भी नुकसान पहुँचाया। हाथियों की दहशत से ग्रामीण भयभीत हैं।


घटना की जानकारी बटिया और सोनो थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ने में जुटी है। वन विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है और टीम लगातार हाथियों को जंगल की ओर मोड़ने का प्रयास कर रही है।


सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मिलकर हाथियों के झुंड को जमुई की सीमा से हटाकर जंगली इलाके की ओर भेजने की कोशिश कर रही है, ताकि किसी प्रकार की जन-धन की क्षति न हो।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता