ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार: कपड़ा मार्केट में लगी भीषण आग, 15 लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगने से दुकान पूरी तरह जल कर राख हो गई. सूचना के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह से

 बिहार: कपड़ा मार्केट में लगी भीषण आग, 15 लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में  कपड़े की दुकान में  शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगने से दुकान पूरी तरह जल कर राख हो गई. सूचना के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक पूरा दुकान जलकर राख हो चुकी थी. आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया.


घटना बुधवार की रात सिकंदरा लक्खीसराय रोड स्थित हरि शर्मा मार्केट की एक दुकान में घटी. बताया जा रहा है कि बिजली की शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लगी. जिससे पूरा दुकान जलकर राख हो गया. बिजली की शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई. जिससे लगभग 15 लाख रुपए का नुकसान होने की सभावना है. 


स्थानीय लोगो ने आग लगने की सूचना अग्निशामक विभाग को दिया. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगो की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग सिकंदरा क्षेत्र के दरमा गांव निवासी कुंदन साव के रिमझिम रेडिमेड दुकान में लगी थी।आग का धुआं पूरे न्यू हरी शर्मा मार्केट में फैल गया।जिसके बाद दुकानदारों ने आनन-फानन में आपने अपने दुकान का सामान खाली करना शुरू कर दिया. बताया जाता है कि हरी शर्मा मार्केट में लगभग 80 से 90 दुकाने है. दुकानदरो और  स्थानीय लोगो  की सूझ बूझ से सभी दुकानों को बचाया गया. आग से हरी शर्मा मार्केट के एक दुकान रिमझिम रेडिमेट पूरी तरह जल कर राख हो गया।दमकल की दो गाड़ी और स्थानीय लोगो ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान सिकंदरा थाने की पुलिस सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद थे. 

टैग्स