ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

झोलाछाप डॉक्टर की करतूत: खांसी और बुखार से पीड़ित 4 साल के मासूम की ली जान, इंजेक्शन देने के एक घंटे बाद हुई मौत

JAMUI: डॉक्टर को धरती के भगवान का दर्जा प्राप्त है लेकिन कुछ झोलाछाप डॉक्टर इस पेशे को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के जमुई जिले से सामने आई है जहां झोलाछाप

झोलाछाप डॉक्टर की करतूत: खांसी और बुखार से पीड़ित 4 साल के मासूम की ली जान, इंजेक्शन देने के एक घंटे बाद हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: डॉक्टर को धरती के भगवान का दर्जा प्राप्त है लेकिन कुछ झोलाछाप डॉक्टर इस पेशे को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के जमुई जिले से सामने आई है जहां झोलाछाप डॉक्टर की करतूत सामने आई है। झोलाछाप डॉक्टर ने एक 4 साल के मासूम की जान ले ली है। तीन दिन से बच्चा खांसी और बुखार से परेशान था। 


बच्चे का इलाज कर रहे झोलाछाप डॉक्टर ने ऐसा इंजेक्शन लगाया कि एक घंटे बाद उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन देने के बाद बच्चा बेहोश हो गया। उसकी हालत और खराब हो गयी। जिसके बाद बच्चे को लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। 


जहां के डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चे को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन बच्चे को शहर के कई निजी क्लीनिक में ले गए वहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर के रहने वाले सोनू रावत के 4 साल के बेटे गौरव का इलाज लक्ष्मीपुर के एक क्लिनिक में चल रहा था। जहां झोला छाप डॉक्टर सीताराम साव बच्चे का इलाज कर रहे थे। सोनू रावत बाहर में रहकर मजदूरी करता है।


 बीमार बच्चे का इलाज कराने के लिए उसकी दादी सीताराम साव के क्लिनिक में ले गयी थी। दादी ने बताया कि तीन दिन से तेज बुखार और खांसी से बच्चा परेशान था। सीताराम साव ने आज एक इंजेक्शन दिया जिसके बाद बच्चा बेहोश हो गया। दादी ने बताया कि बच्चे की मां मायके गई हुई थी। एक महीने पहले ही छोटे पोते का जन्मदिन था जिसमें हम भी गए हुए थे। तभी अपने बड़े पोते गौरव को लेकर वो लक्ष्मीपुर आ गयी। 


घर पर आने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गयी और इलाज में लापरवाही बरतने से उसकी मौत हो गयी। पोते की मौत के लिए दादी ने भी झोलाछाप डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराया है। इधर बच्चे की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां पहुंची। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे का पिता भी काफी सदमे में हैं। बच्चे की मां उल्टे सास पर आरोप लगाया है कि वो जबरदस्ती मेरे बच्चे को लेकर घर चली आई थी। पता नहीं कौन सुई दिलवाया कि मेरे कलेजे के टुकड़े की मौत हो गई। अब परिजन इसकी शिकायत दर्ज कराने लक्ष्मीपुर थाने पहुंचे हैं। इस घटना से परिजन काफी सदमें में हैं और बच्चे की मौत के गुनाहगार को सजा दिलाये जाने की मांग कर रहे हैं। 

झोलाछाप डॉक्टर की करतूत: खांसी और बुखार से पीड़ित 4 साल के मासूम की ली जान, इंजेक्शन देने के एक घंटे बाद हुई मौत

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता