ब्रेकिंग
YouTuber की पिटाई मामले में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेजस्वी यादव की पहल के बाद एक्शनतेज प्रताप यादव को फिर मिली धमकी, वीडियो वायरल करने की बात कह पैसे मांगने का दावा‘असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए’, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवालबिहार में अपराधियों का तांडव: उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंपNEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछYouTuber की पिटाई मामले में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेजस्वी यादव की पहल के बाद एक्शनतेज प्रताप यादव को फिर मिली धमकी, वीडियो वायरल करने की बात कह पैसे मांगने का दावा‘असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए’, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवालबिहार में अपराधियों का तांडव: उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंपNEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछ

Bihar News: बच्चे को छोड़ देवर के साथ फरार हुई भाभी, पुलिस ने दूसरे जिले से किया बरामद

Bihar News: बिहार के जमुई में भाभी और देवर के प्रेम प्रसंग ने परिवार में हलचल मचा दी। महिला अपने बच्चे को छोड़कर देवर संग फरार हो गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: अक्सर देवर भाभी के लव अफेयर की खबरे सामने आती रहती है। कई बार ऐसा होता है की इश्क का बुखार रिश्तों की मर्तादा को तार- तार कर देती है। ऐसा ही एक मामला बिहार के जमुई जिले से सामने आया है, जो अजीब प्रेमकथा की वजह से पूरे इलाके में हलचल मचा दिया है। यह मामला जमुई जिले के देवपुरा थाना क्षेत्र के जाजल गांव में की है। घटना तब सामने आई जब नेहा कुमारी, जो अपने पति पवन कुमार की है, अचानक अपने ममेरे देवर अंशु के साथ फरार हो गई। 


जानकारी के मुताबिक, 2023 में धर्मपुर (खैरा थाना) की रहने वाली नेहा कुमारी की शादी पवन कुमार से हुई थीं, और उसके बाद पवन अपनी पत्नी व नवजात शिशु को लेकर तमिलनाडु मजदूरी करने गए। वहीं, खाना-पीना और रोजगार के सिलसिले में नेहा और अंशु की मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती और अंततः प्रेम संबंध बन गया। इस संबंध की भनक लगते ही पवन परिवार सहित वापस बिहार लौट आए, लेकिन मोबाइल पर दोनों की बातचीत बंद नहीं हुई।


अंशु की लगातार फोनिंग और बातचीत को लेकर पवन ने नेहा को कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन वह न मानी। एक देर रात नेहा और अंशु अचानक घर से गायब हो गए और शेखपुरा में एक कमरे में मिले। पति ने पुलिस में किडनैपिंग की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक करके दोनों को बरामद कर लिया।


सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर दोनों को थाने लाया गया। नेहा ने पुलिस को बताया कि उसका स्वयं के इरादे से अंशु के साथ भागने का फैसला था किसी ने उसे किडनैप नहीं किया था। इसके बाद, पुलिस ने मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया, और पति-पत्नी को समझाइश देकर साथ भेज दिया। पवन ने मीडिया को आश्वस्त किया कि यदि वह वफादारी निभाएगी, तो वह उसे वापस अपने घर पर रखेगा।


हालांकि इस मामले में कोई प्रमाणित विवाह नहीं हुआ है, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है। यह मामला समाज में पारिवारिक संरचना, वैवाहिक समर्पण और डिजिटल युग में बढ़ती व्यक्तिगत आज़ादी पर गहरे प्रश्न खड़े करता है। साथ ही, पुलिस की सक्रियता ने एक खतरनाक स्थिति को शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचाने का प्रयास दिखाया है।