ब्रेकिंग
दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप

चालान सेंटर पर देर रात बदमाशों का हमला, 5 लाख रुपये लूटे; विरोध करने पर कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा

Bihar Crime News: जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र में स्थित भौंड बालू घाट के चालान सेंटर पर देर रात हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर हड़कंप मचा दिया। करीब 5 से 6 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने सेंटर में घुसकर लाखों रुपये...

चालान सेंटर पर देर रात बदमाशों का हमला, 5 लाख रुपये लूटे; विरोध करने पर कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: जमुई जिले के खैरा प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित भौंड बालू घाट के चालान सेंटर पर सोमवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. जिलके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि 5 से 6 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने चालान सेंटर में घुसकर लाखों रुपये लूट लिए और विरोध करने पर दो कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना के बाद बालू कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है.


मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे कई अपराधी बाइक से चालान सेंटर पहुंचे. सेंटर में घुसते ही उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया और नकदी लूटने लगे. जब कर्मचारियों ने विरोध करने की कोशिश की तो अपराधी बेकाबू हो गए और उन पर हमला कर दिया.


हमले में गिद्धौर थाना क्षेत्र निवासी शिवशक्ति कुमार और छपरा जिले के आमीन निजुआरा निवासी अनिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कर्मचारी को पिस्तौल के बट से मारकर घायल किया गया, जबकि दूसरे पर चाकू से हमला किया गया. दोनों घायल कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.


वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. जांच के दौरान एक मैगजीन भी बरामद हुई है, जिसे जब्त कर लिया गया है.


अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. सूत्रों के मुताबिक संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.


थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों ने चालान सेंटर से करीब 5 से 7 लाख रुपये तक की लूट की है. मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटा रही है.