ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी के घर की सीढ़ी को प्रशासन ने तोड़ा, फिर क्या बोले मुख्यमंत्री जानिए? बिहार में 4 IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टक्या बिहार में यही शराबबंदी है? दूध की गाड़ी में शराब बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तारहम नहीं सुधरेंगे!. ऑटो में बैठकर 500 रुपये घूस मांगती महिला दारोगा का वीडियो वायरल, ऑनलाइन पेमेंट पर अड़ीBihar News: 30 लाख में बिक रही थी नौकरी! BPSC घोटाले का बड़ा खुलासा... 38 आरोपी गिरफ्तारसम्राट चौधरी के घर की सीढ़ी को प्रशासन ने तोड़ा, फिर क्या बोले मुख्यमंत्री जानिए? बिहार में 4 IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टक्या बिहार में यही शराबबंदी है? दूध की गाड़ी में शराब बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तारहम नहीं सुधरेंगे!. ऑटो में बैठकर 500 रुपये घूस मांगती महिला दारोगा का वीडियो वायरल, ऑनलाइन पेमेंट पर अड़ीBihar News: 30 लाख में बिक रही थी नौकरी! BPSC घोटाले का बड़ा खुलासा... 38 आरोपी गिरफ्तार

जमुई में नकली पेट्रोल-डीजल फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 हजार लीटर ईंधन जब्त

जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पेट्रोल-डीजल बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया। छापेमारी में 12 हजार लीटर मिलावटी ईंधन और भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई जिले में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नकली पेट्रोल और डीजल बनाने वाली एक फैक्ट्री का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय तेल माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बासुकीटांड़ चौक के पास छापेमारी की गई, जहां लंबे समय से अवैध रूप से मिलावटी ईंधन तैयार किया जा रहा था।


छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से करीब 60 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 12 हजार लीटर नकली पेट्रोल और डीजल बरामद किया। इसके साथ ही एक मकान से 100 से अधिक खाली ड्रम, ईंधन बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल, कच्चा माल, मोटर, पाइप और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बड़े पैमाने पर नकली ईंधन तैयार कर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था।


इस संयुक्त कार्रवाई में चकाई और चंद्रमंडीह थाना की पुलिस टीम शामिल रही। मौके पर चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, चंद्रमंडीह के प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद और अवर निरीक्षक रितेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। पूरे अभियान को बेहद सावधानी और गोपनीयता के साथ अंजाम दिया गया।


एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए सभी ड्रमों को सुरक्षित कर लिया गया है और मामले की जांच के लिए आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि नकली ईंधन में किन-किन रसायनों का इस्तेमाल किया जा रहा था।


पुलिस ने इस मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, इस गिरोह के नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नकली ईंधन किन पेट्रोल पंपों या दुकानों तक पहुंचाया जा रहा था। इस कार्रवाई को जमुई पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे न केवल अवैध कारोबार पर रोक लगेगी बल्कि आम लोगों को मिलावटी ईंधन से होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।

जमुई से धीरज कुमार सिंह की रिपोर्टजमुई में नकली पेट्रोल-डीजल फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 हजार लीटर ईंधन जब्तजमुई में नकली पेट्रोल-डीजल फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 हजार लीटर ईंधन जब्तजमुई में नकली पेट्रोल-डीजल फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 हजार लीटर ईंधन जब्त

जमुई में नकली पेट्रोल-डीजल फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 हजार लीटर ईंधन जब्त

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें