ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

जमुई के बरहट थाने में किंग कोबरा के मिलने से मचा हड़कंप, थानाध्यक्ष बोले: "क्षमा भोलेनाथ, गलती माफ़ कीजिए"

जमुई के बरहट थाना में देर रात 10 फीट लंबा किंग कोबरा घुस आया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष ने सांप को देखकर भोलेनाथ से क्षमा मांगी। विशेषज्ञों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया।

Bihar
थाने में मिला सांप
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के बरहट थाना परिसर में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक विशाल किंग कोबरा सांप थाना परिसर में घुस आया। सांप को देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया और कई जवान कमरे से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे।


थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए सांप विशेषज्ञ की टीम को बुलाया। जब तक विशेषज्ञ पहुंचते, थाना परिसर में खौफ का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह किंग कोबरा करीब 10 फीट लंबा और लगभग 10 साल से अधिक उम्र का था। सांप को देखकर खुद थानाध्यक्ष भी घबरा गए और उन्होंने हाथ जोड़कर सांप के सामने कहा कि "क्षमा भोलेनाथ, गलती माफ कीजिए।"


थानाध्यक्ष ने हंसते हुए कहा कि, "सांप देखकर ऐसा लगा जैसे खुद रूद्र रूप में भोलेनाथ हमारे सामने प्रकट हो गए हों। डर के मारे हाथ-पैर कांपने लगे थे।" उन्होंने यह भी कहा कि जब तक सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में नहीं छोड़ दिया गया, तब तक चैन से बैठना मुश्किल था।


करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद विशेषज्ञों की टीम ने किंग कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बुधवार की सुबह उसे कुकुरझप डैम के पास जंगल में छोड़ दिया गया। सांप विशेषज्ञों के अनुसार, यह किंग कोबरा अत्यंत विषैला था और इसके काटने पर कुछ ही मिनटों में मौत हो सकती थी। ऐसे में समय रहते रेस्क्यू करना जरूरी था। इस घटना के बाद थाने में चर्चा का विषय यही बना रहा.."किंग कोबरा आया और फिर भोलेनाथ को सबने याद किया।"

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता