ब्रेकिंग
UCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपील

जमुई में 50 हजार का इनामी अपराधी रामधारी तुरी अरेस्ट, पुलिस वैन की चपेट में आकर 3 ग्रामीण घायल

जमुई पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी रामधारी तुरी को झाझा थाना क्षेत्र के पन्ना गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस वैन की चपेट में आने से तीन ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई पुलिस की सफलता से जुड़ी हुई है। जमुई की पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी रामधारी तुरी को अरेस्ट कर लिया है। झाझा थाना क्षेत्र के पनना गांव से पुलिस ने रामधारी तुरी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस वैन की चपेट में तीन ग्रामीण आ गये। जो घायल हो गये। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एक अपहरण कांड मामले में रामधारी तुरी फरार चल रहा था। तभी पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली कि वह अपने कुछ साथियों के साथ पन्ना गांव में छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर झाझा थाने की पुलिस सादे लिबास में छापेमारी करने पहुंची। इस टीम में झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


 पुलिस को सादे लिबास में देखकर स्थानीय आदिवासियों को लगा कि वे किसी अपराधी गिरोह के सदस्य हैं। इसके बाद आदिवासियों ने अपने पारंपरिक ढोल-नगाड़े बजाने शुरू कर दिये और पुलिस की टीम को चारों ओर से घेर लिया। खुद को घिरा देखकर पुलिस इनामी रामधारी तुरी को गिरफ्तार कर उसे वैन में लेकर झाझा थाने की ओर जाने लगे तभी तीन ग्रामीण पुलिस की गाड़ी की चपेट में आ गये और घायल हो गये। इनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। रामधारी तुरी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता