ब्रेकिंग
Bihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकामBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकाम

सीमा पर ड्यूटी के दौरान बिगड़ी जवान की तबीयत... जम्मू-कश्मीर में निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Bihar News: जम्मू-कश्मीर में सीमा पर ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद छपरा के जवान नवीन कुमार सिंह का निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। सैन्य सम्मान के साथ वीर जवान को अंतिम विदाई

सीमा पर ड्यूटी के दौरान बिगड़ी जवान की तबीयत... जम्मू-कश्मीर में निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: जम्मू-कश्मीर में सीमा पर ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से छपरा के सोनपुर प्रखंड निवासी जवान नवीन कुमार सिंह का निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के लिए सोनपुर में हजारों की संख्या में लोग जुटे. सोनपुर बाईपास पर पार्थिव शरीर पहुंचते ही पूरा इलाका गमगीन हो गया.


नवीन कुमार सिंह सोनपुर प्रखंड के दरियापुर शिकारपुर गांव के रहने वाले थे. सीमा पर ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी. इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.


जैसे ही नवीन सिंह का पार्थिव शरीर सोनपुर पहुंचा, बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े. लोगों ने पुष्प अर्पित कर नम आंखों से जवान को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान “शहीद नवीन सिंह अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.


सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता राकेश सिंह ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्पहार चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने नवीन सिंह की देश सेवा और समर्पण को नमन करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई.


सेना के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ नवीन कुमार सिंह को अंतिम सलामी दी. अंतिम विदाई के दौरान मौजूद लोगों ने जवान की देश सेवा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.


परिजनों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान नवीन सिंह की तबीयत खराब हुई थी. उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जवान के निधन की खबर से परिवार में शोक का माहौल है.


सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी परिजनों से फोन पर बातचीत कर संवेदना व्यक्त की और जवान के निधन पर दुख जताया.