ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

जमीनी विवाद में ठांय-ठांय, भाई ने भाई को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

KATIHAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज केंद्र शायद हमको ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन कहीं ना कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और जमी

जमीनी विवाद में ठांय-ठांय, भाई ने भाई को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज केंद्र शायद हमको ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन कहीं ना कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और जमीन - विभाग में गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जमीनी विवाद में भाई ने भाई को गोली मारी है।


मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी को लेकर बीती शाम भी दोनों के बीच नोकझोंक हुई और फिर मामला इतना बढ़ा कि एक भाई ने दूसरे को गोली मार दी। घटना जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर की है।


बताया जाता है कि रंजन यादव और उसके भाई मनोज यादव के बीच बीते कई सालों से भूमि विवाद चल रहा है. भूमि विवाद के निपटारे के लिए स्थानीय तौर पर कई बार पंचायती भी हुई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल पाया. बीती शाम दोनों के बीच आपस मे भूमि विवाद को लेकर तू-तू मैं-मैं होने लगी, जो देखते ही देखते गोलीबारी की घटना में तब्दील हो गई।


बताया जाता है कि, रंजन यादव और उसके भाई मनोज यादव के बीच बीते कई सालों से भूमि विवाद चल रहा है। भूमि विवाद के निपटारे के लिए स्थानीय तौर पर कई बार पंचायती भी हुई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल पाया। बीती शाम दोनों के बीच आपस मे भूमि विवाद को लेकर तू-तू मैं-मैं होने लगी, जो देखते ही देखते गोलीबारी की घटना में तब्दील हो गई।