ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

जमीन के लिए जानी दुश्मन बना भाई, अपने ही भाई को कुएं में फेंका

BUXAR: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूमि विवाद को लेकर हिंसा की घटनाएं बढ़ गयी है। रविवार को पटना के जेठूली में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में 3 ल

जमीन के लिए जानी दुश्मन बना भाई, अपने ही भाई को कुएं में फेंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूमि विवाद को लेकर हिंसा की घटनाएं बढ़ गयी है। रविवार को पटना के जेठूली में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गयी। वही बक्सर में भी जमीन के लिए विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में जमकर मारपीट हुई।


बात इतनी बढ़ गयी कि जानी दुश्मन बने भाई ने भोला सिंह को कुएं में फेंक दिया। जिसके बाद कुएं से निकालने के लिए भोला सिंह ने अपने परिजनों को आवाज लगायी। आनन-फानन में परिवार और गांव के लोग कुएं के पास पहुंचे जिसके बाद साड़ी की मदद से भोला सिंह को कुएं से बाहर निकाला गया।  


जिसके बाद दोनों के परिवार वालों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। कुएं में गिरने से घायल भोला सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मारपीट में घायल दोनों पक्ष के लोगों को भी अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।