ब्रेकिंग
बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार

बिहार : जाम में फंसी एम्बुलेंस, गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म, नाम रखा 'जामवंत'

BHAGALPUR : भागलपुर के अकबरनगर में जाम की वजह से एक महिला ने एम्बुलेंस में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया. दरअसल, घटना के दिन अकबरनगर में जबरदस्त जाम लगा था. इधर प्रसव पीड़ा से परेशान

बिहार : जाम में फंसी एम्बुलेंस, गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म, नाम रखा 'जामवंत'
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर के अकबरनगर में जाम की वजह से एक महिला ने एम्बुलेंस में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया. दरअसल, घटना के दिन अकबरनगर में जबरदस्त जाम लगा था. इधर प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला तारापुर से भागलपुर जा रही थी. धीरे-धीरे महिला की स्थिति ख़राब होती जा रही थी लेकिन 38 मिनट तक फंसे रहने के बावजूद भी जब जाम नहीं खुला तो एंबुलेंस में मौजूद महिलाओं ने पूरी व्यवस्था संभाली और एंबुलेंस में ही प्रसव कराया गया. 


किस्मत अच्छी रही कि एम्बुलेंस में जन्म देने के बावजूद भी जच्चा और बच्चा दोनों हैं. इधर मां ने तुरंत बच्चे का नामकरण करते हुए उसका नाम जामवंत रख दिया. बाद में अकबरपुर थानेदार ने एंबुलेंस को जाम से निकाला और भागलपुर के लिए रवाना किया.


आपको बता दें कि महिला के पति एक फौजी हैं. उन्होंने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए वह पत्नी को लेकर भागलपुर जाना बेहतर समझे और एक एंबुलेंस से पत्नी और अन्य परिजन को लेकर भागलपुर के लिए निकले, पर रास्ते में जाम में फंस गये. बाद में अकबरपुर थानेदार ने एंबुलेंस को जाम से निकाला और भागलपुर के लिए रवाना किया.