ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR: शहीद सौरभ के परिजनों से मिलने जहानाबाद पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा..हमारे देश की पंचायती करने वाला अमेरिका कौन होता है?

बता दें कि शहीद सौरभ छत्तीसगढ़ में पोस्टेड थे, बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। जिसकी खबर सुनते ही तेजस्वी यादव बुधवार को उनके पैतृक गांव लोदीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

bihar
शहीद को सम्मान
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड स्थित लोदीपुर गांव में शहीद सौरभ कुमार के परिजनों से मिलने तेजस्वी यादव पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दी। तेजस्वी ने कहा कि शहीद सौरभ का परिवार काफी गरीब हैं। ऐसे में पार्टी की तरफ से हम शहीद सौरभ के परिजनों को आर्थिक मदद करेंगे..


बता दें कि शहीद सौरभ छत्तीसगढ़ में पोस्टेड थे, बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। जिसकी खबर सुनते ही तेजस्वी यादव बुधवार को उनके पैतृक गांव लोदीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। देशभर में बीजेपी के तिरंगा यात्रा निकाले जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं तो चाहता हूं कि पाकिस्तान में तिरंगा यात्रा निकाला जाए। पहलगाम घटना पर कहा कि यह पहली ऐसी घटना है जहां पर्यटकों को आतंकवादियों के द्वारा निर्मम तरीके से हत्या किया गया। 


जिसके जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए भारतीय सेना सक्षम है। अमेरिका के द्वारा मध्यस्थ किए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे लोग मारे गए हैं। इसमें अमेरिका का क्या काम है?  और वह कौन होता है भारत और पाकिस्तान के बीच पंचायती करने वाला। 


अमेरिका अक्सर भारत को व्यापार बंद कर देने की धमकी देता है. ऐसी धमकी से डरने वाला भारत देश नहीं है। हम लोगों ने प्रधानमंत्री से विशेष आग्रह किया है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर भारतीय सेना का धन्यवाद दें। क्योंकि संसद भवन ही लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। मंदिर में सभी दल के लोग पूरे देश की सेना को धन्यवाद देना चाहते हैं। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता